मधेपुरा में मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई, कोडीन कफ सिरप और चुलाई शराब बरामद : 11 गिरफ्तार

मधेपुरा में मद्यनिषेध विभाग ने शराब और सूखे नशे के खिलाफ सघन अभियान चलाया है. इस अभियान के तहत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें कोडीनयुक्त कफ सिरप और चुलाई शराब के साथ पकड़े गए लोग शामिल हैं. प्रशासन ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति जारी रखने का दावा किया है.

मधेपुरा : मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने जिले में शराब और सूखा नशा के खिलाफ सघन अभियान चलाकर कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. विभाग की टीम ने चौसा, मधेपुरा, उदाकिशुनगंज समेत विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की. इस दौरान प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की जांच के साथ दवा दुकानों की भी तलाशी ली गयी.

कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार

मधेपुरा थाना क्षेत्र के बाजार टोला साहूगढ़, वार्ड नंबर 8 में विभाग की टीम ने छापेमारी की. यहां से करीब एक लीटर अवैध कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया. मामले में सुबोध कुमार को गिरफ्तार किया गया. विभाग ने उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए अभियोग दर्ज किया है.

5.100 लीटर चुलाई शराब बरामद

वहीं, चौसा थाना क्षेत्र के सहोरिया टोला में छापेमारी के दौरान 5.100 लीटर चुलाई शराब बरामद की गयी. इस मामले में बलराम कुमार को गिरफ्तार किया गया. दोनों मामलों में विभाग की ओर से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गयी है.

ब्रेथ एनालाइजर जांच में 9 लोग गिरफ्तार

अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों पर ब्रेथ एनालाइजर से शराब सेवन की जांच भी की गयी. जांच में शराब सेवन के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस तरह शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाये गये अभियान में कुल 11 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई.

नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने का दावा

प्रशासन की ओर से बताया गया कि जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि शराब या अन्य अवैध नशीले पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >