प्रो दीपक बने मानविकी संकाय के डीन

प्रो दीपक बने मानविकी संकाय के डीन

मधेपुरा. बीएनएमयू में हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो दीपक कुमार गुप्ता को मानविकी संकायाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है. प्रो गुप्ता मूल रूप से एमएलटी कॉलेज सहरसा में हिंदी के प्राध्यापक हैं तथा वर्तमान में विश्वविद्यालय हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं. गौरतलब है कि प्रो राजीव कुमार मल्लिक, विश्वविद्यालय प्राचार्य, स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग-सह मानविकी संकायाध्यक्ष के रूप में कार्यावधि समाप्ति के उपरांत बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम में वर्णित प्रावधानों के तहत यह नियुक्ति की गयी है. प्रो दीपक कुमार गुप्ता ने गुरुवार को विश्वविद्यालय के कुलसचिव के समक्ष योगदान दिया. रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो नरेश कुमार, महाविद्यालय निरीक्षक (विज्ञान), महाविद्यालय निरीक्षक (कला) प्रो राजीव कुमार मल्लिक, डाॅ अशोक कुमार सिंह, पार्वती विज्ञान महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो पवन कुमार, हिंदी विभाग की प्राध्यापक डॉ पूजा गुप्ता, डॉ प्रफुल्ल कुमार, डॉ रश्मि कुमारी, डॉ विभीषण कुमार आदि ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >