आधारभूत संरचनाओं का विकास प्राथमिकता के आधार पर करें- डीएम

आधारभूत संरचनाओं का विकास प्राथमिकता के आधार पर करें- डीएम

सिंहेश्वर. डीएम अभिषेक रंजन ने बुधवार को सिंहेश्वर मंदिर का निरीक्षण किया. डीएम ने सिंहेश्वर मंदिर परिसर में प्रस्तावित फूड कोर्ट निर्माण, धर्मशाला निर्माण व मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए चिन्हित स्थलों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों व कार्यदायी एजेंसियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा व निर्धारित मानकों का अनुपालन करने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि सिंहेश्वर मंदिर जिले की आस्था व सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र है. यहां आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आधारभूत संरचनाओं का विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जाना आवश्यक है. फूड कोर्ट व धर्मशाला निर्माण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी. वहीं मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे. इसके पश्चात डीएम ने न्यास समिति कार्यालय का भी निरीक्षण किया. इस दौरान अभिलेखों के संधारण, कार्यालय व्यवस्था व कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा सुधार का निर्देश दिया. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया, ताकि निर्धारित समय में योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >