खाड़ा में महारुद्र यज्ञ की तैयारी शुरू, भक्तों में उत्साह

खाड़ा में महारुद्र यज्ञ की तैयारी शुरू, भक्तों में उत्साह

नयानगर. उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित अमीलाल संस्कृत महाविद्यालय के परिसर में दो मई से प्रारंभ होने 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ को लेकर तैयारी शुरू हो गयी है. शुक्रवार को काशी (बनारस) के पंडित आचार्य अभिनंदन दूबे ने टीम के बटुक सदस्यों के साथ खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर, सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह, सीके झा, शिवेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष ब्रह्मदेव रजक ने यज्ञ मंडप में बन रहे हवन कुंड व गंगा आरती सहित अन्य कार्यों के संबंध में जायजा लिया. जानकारी के अनुसार महारुद्र यज्ञ समिति द्वारा सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम तथा सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया है. मौके पर चंदन झा, शिवेंद्र कुमार सिंह, प्रकाश, सनोज, अजीत, मिथुन, नंदन झा, अभिषेक, नागो महतों,राजन झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >