प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

ग्वालपाड़ा़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्वालपाड़ा में मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच कर दवाइयां दी गयी. जांच में स्वास्थ्यकर्मी द्वारा गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप,वजन, हीमोग्लोबिन के अलावा अन्य प्रकार की जांच भी की गयी. गर्भवती महिलाओं सुरक्षित मातृत्व से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी दी़ उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी, चिकित्सक द्वारा महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व से संबंधित जानकारी दी़ डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी एवं एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं को प्रसवपूर्व नियमित जांच कराने, संतुलित पौष्टिक आहार लेने, चिकित्सकों के सलाह से ही दवाई सेवन की सलाह दी. उपस्थित डॉ प्रभात रंजन, स्वास्थ्य प्रबंधक केशव कुमार ने गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व के उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा कि गर्भवती महिला को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है. मौके पर डॉ प्रभात रंजन, बीएचएम केशव कुमार, लैब टेक्नीशियन हीरालाल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >