इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को लेकर डीएम-एसपी ने जारी किये संयुक्त आदेश

इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को लेकर डीएम-एसपी ने जारी किये संयुक्त आदेश

मधेपुरा. शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के आयोजन तथा इस अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण करने को लेकर डीएम अभिषेक रंजन एवं एसपी संदीप सिंह ने संयुक्त आदेश जारी किया. इसमें प्रतिनियुक्ति सभी स्टैटिक दंडाधिकारी, गश्ती दंडाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त अन्य वरीय पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए है. मालूम हो कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा दो फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित होगी. यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी, इसमें प्रथम पाली 9.30 पूर्वाह्न से 12.45 अपराह्न तक एवं द्वितीय पाली दो बजे अपराह्न से 5.15 बजे अपराह्न तक आयोजित होगी. प्रथम पाली के परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व अर्थात नौ बजे पूर्वाह्न तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की होगी अनुमति, वही द्वितीय पाली के परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व अर्थात 1.30 बजे अपराह्न तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति होगी. उपरोक्त निर्धारित अवधि के उपरांत किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी हाल में परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को लेकर स्टैटिक दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल तथा गश्ती दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो परीक्षा संचालन की प्रक्रिया कि प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >