पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

प्रतिनिधि, मधेपुरा

जिला मुख्यालय में पुलिस प्रशासन द्वारा आगामी दीपावली और लोक आस्था का महापर्व छठ के त्योहार को लेकर आम जन में विश्वास के उद्देश्य से बुधवार की देर शाम फ्लैग मार्च निकाला गया. अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया, जिसमें सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, अपर थानाध्यक्ष इंद्रजीत तांती, संतोष कुमार सिंह, सिपाही सोमु कुमार, सिपुल कुमार आदि मौजूद थे. वही एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि आमजन में विश्वास बना रहे और आगामी दीपावली और लोक आस्था का महापर्व छठ त्योहार के चलते फ्लैग मार्च निकाला गया. शांति व्यवस्था अमन चैन कायम रहे. इसके उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च निकाला गया. असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी. किसी भी तरह का अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >