खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास - सेवानिवृत्त एडीएम

खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास - सेवानिवृत्त एडीएम

– फोटो : 18- क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते अतिथि

प्रतिनिधि, नयानगर

उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नयानगर के एसडीसीसी के खेल मैदान में शुक्रवार से सात दिवसीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ, जिसका उद्घाटन सेवानिवृत्त एडीएम जितेंद्र कुमार सिंह ने किया.

सेवानिवृत्त एडीएम ने कहा कि कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है. खेल के माध्यम से गांव में छुपी प्रतिभा उभर कर सामने आती है और वह खिलाड़ी अपने जिला और राज्य का नाम रौशन करता है. सहरसा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 238 रन बनाया. वही जबाव में खेलने उतरी सोनवर्षा की टीम ने 19.1 बॉल में मैच जीत लिया. सोनवर्षा टीम के अभिजीत को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. टूर्नामेंट में निर्णायक की भूमिका में सतेंद्र कुमार सिंह व गोपाल कुमार सिंह, प्रशांत कुमार थे. वही उद्घोषक यशीर अमीद व विश्वजीत सिंह, स्कोरर बिभूषन कुमार ने किया. मौके पर नवनीत कुमार, भूषण कुमार, सौरभ सिंह,अभिनाश कुमार, रोशन सिंह, प्रिंस कुमार, आकाश, रोहित, अभिषेक आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >