15 से 30 तक अभियान चलाकर लोगों को किया जायेगा जागरूक

15 से 30 तक अभियान चलाकर लोगों को किया जायेगा जागरूक

प्रतिनिधि, कुमारखंड

क्रांति दिवस पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया गया, जिसका नेतृत्व श्याम सुंदर यादव ने किया. प्रदर्शन में राज्य सचिव मंडल सदस्य रामपरी ने भी भाग लिया. मौके पर बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार समेत दलित महिलाओं पर बढ़ते सामंती जूल्म पर चर्चा की गयी. इसके साथ ही भूमिहीनों को वास योग्य जमीन उपलब्ध कराने, देश के संविधान, एकता एवं संप्रभुता को बचाने के लिए नौ अगस्त को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया जायेगा. इसके बाद 15 से 30 अगस्त तक गांव-गांव में अभियान चलाकर इसके प्रति लोगों को जागरूक किया जायेगा. मौके पर ललन कुमार, गजेंद्र यादव, अनमोल यादव, राजकिशोर सरदार, जगत झा, पन्ना लाल यादव, राम नारायण यादव, कृष्ण कुमार यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >