बकरीद पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

बकरीद पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

चौसा/फुलौत. चौसा थाना व फुलौत ओपी परिसर में बकरीद पर्व को शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम एसजेड हसन ने की. एसडीएम ने लोगों से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण व भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की.बकरीद के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जायेगा. वहीं अनुमंडल पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगहों पर बकरीद पर्व को लेकर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात की जायेगी. पूरे क्षेत्र में पुलिस गश्ती भी जारी रहेगी. मौके पर बीडीओ ब्रजेश कुमार दीपक, सीओ शशिकांत यादव, थानाध्यक्ष मुमताज अंसारी, फुलौत ओपी प्रभारी शिशुपाल दास, अंचलाधिकारी शशिकांत यादव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ज्ञान रंजन कुमार, बिजली जेई राजीव रंजन, जिप सदस्य अनिकेत कुशवाहा, मुखिया बबलू ऋषि देव मुखिया विनोद कुमार भारती, प्रमुख प्रतिनिधि मिथिलेश यादव, उप प्रमुख प्रतिनिधि जनरैल सिंह, मुखिया प्रतिनिधि प्रफुल मंडल, पूर्व मुखिया सूर्य कुमार पटवे, मनोज प्रसाद, मनीर आलम, अबुसलेह सिद्धकी, असगर अली, मकसूद आलम, फारूक आलम, पूर्व प्राचार्य नवलकिशोर जायसवाल, सरपंच प्रतिनिधि गोपाल यादव, पंचायत समिति सदस्य शशि दास, दिनेश शर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >