काली पूजा व छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

काली पूजा व छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

चौसा.

थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ सरीना आजाद ने की. बीडीओ ने कहा कि आगामी दीपावली व काली पूजा व छठ महापर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सबों का सहयोग अनिवार्य है. छठ घाटों पर बैरिकेडिंग, स्नानागार, गोताखोर सहित अन्य सारी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर नजर रखी जायेगी. छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया जायेगा. छठ घाटों तक श्रद्धालुओं के पहुंचने के लिए बाधित रास्तों को भी चालू कराया जायेगा. माता काली की प्रतिमा विसर्जन व छठ घाटों तक आवाजाही करने वाले सड़क मार्ग में सादे निवास में पुलिस वालों को तैनात कर पेट्रोलिंग की व्यवस्था तेज की जायेगी. मौके पर सीओ उदय कांत मिश्र, थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान, नवल किशोर जयसवाल, पूर्व संजय यादव, मदन मंडल, कैलाश पासवान, रजत अध्यक्ष सीमा गुप्ता, गोपाल यादव, अभिनंदन मंडल, सच्चिदानंद सिंह, मनीर आलम, फरीद आलम, संजय राय, राजेंद्र पासवान, निरंजन यादव, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >