अज्ञात हाइवा से दबकर एक व्यक्ति की मौत

मजदूरी करने निकले थे.वही पुराने बस स्टैंड के समीप एक अज्ञात अनियंत्रित हाइवा से दबकर उनकी मौत हो गई.

मधेपुरा. पश्चिम बंगाल के थाना कर्मदीघि के निवासी नारायण पाल के पुत्र विश्वनाथ पाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार विश्वनाथपाल मधेपुरा में रहकर मजदूरी का काम करते थे. वो भाईयों में छोटे भाई थे. गुरुवार के अहले सुबह वो मजदूरी करने निकले थे.वही पुराने बस स्टैंड के समीप एक अज्ञात अनियंत्रित हाइवा से दबकर उनकी मौत हो गई. मौके से हाइवा की ड्राइवर ने अपनी हाइवा लेकर फरार हो गया. वही इसके बाद शव को सदर थाना के पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया. वही इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दिया. वही इसके बाद शव की पोस्टमार्टम कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन के बारे में अपने स्तर से मालूम कर रही है. पीड़ित के परिवार के द्वारा लिखित आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >