ग्वालपाड़ा. थाना क्षेत्र अंतर्गत झलाड़ी चौंक के पास गुरुवार को एनएच 106 पर हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. वहीं दो लोग जख्मी हो गया. मृतक युवक की पहचान उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के फनहन के पंकज सिंह के पुत्र 24 वर्षीय बाबुल कुमार के रूप में हुई. जख्मी पंकज का भतीजा शिवम कुमार व भतीजी प्रियांशु कुमारी है. जिसे डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मधेपुरा रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि शिवम का मुंडन सिंहेश्वर में होना था. मुंडन से शामिल होने बाबुल कुमार, शिवम कुमार व प्रियांशी कुमारी बाइक से सिंहेश्वर जा रहा था. इसी दौरान झलाड़ी के पास हाइवा को साइड देने के क्रम में एनएच पर सुखा जा रहे मक्के से बाइक फिसल गयी और तीनों गिर गया. हाइवा की चपेट में आने से बाबुल कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं शिवम कुमार व प्रियांशी कुमारी दोनों जख्मी हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
