158 बोतल अवैध सिरप के साथ एक गिरफ्तार

158 बोतल अवैध सिरप के साथ एक गिरफ्तार

प्रतिनिधि, मुरलीगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत छैका टोला से 158 बोतल अवैध सिरप के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बेलो कैंप अध्यक्ष अजय कुमार रंजन ने कहा कि पुलिस ने पोखराम पंचायत के छैका टोला वार्ड नंबर छह निवासी सुधीर कुमार को 158 बोतल अवैध सिरप के साथ गिरफ्तार किया है. इधर, एएसपी प्रमेंद्र भारती ने बताया कि शराब तस्कर के विरुद्ध लगातार पुलिस एक्शन मोड में है. सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >