आलमनगर. रतवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत के पिपरपांती टोला में रतवारा पुलिस ने एक शराब तस्कर को 10 लीटर देसी शराब व शराब निर्माण में उपयोग आने वाले समान के साथ गिरफ्तार किया. रतवारा थानाध्यक्ष साजन पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस पदाधिकारी भरत पासवान एवं पुलिस बल के साथ छापेमारी की गयी. इस दौरान रतवारा थाना अंतर्गत पिपरपांती टोला के रामसरण सिंह के पुत्र प्रमोद सिंह को 10 लीटर देसी शराब के साथ व शराब बनाने वाली सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
