बीस सूत्री बैठक में जनसमस्याओं पर की चर्चा, अधिकारियों को शीघ्र समाधान का निर्देश

उदाकिशुनगंज में बीस सूत्री समिति की बैठक में जलजमाव, बिजली और पेयजल जैसी जनसमस्याओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।

उदाकिशुनगंज, मधेपुरा. प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने की. विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया. प्रखंड क्षेत्र से जुड़ी जनसमस्याओं, विकास योजनाओं की प्रगति तथा विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई. सदस्यों ने शिक्षा, पेयजल, जलजमाव, नल-जल योजना, प्रधानमंत्री आवास, बिजली, किसानों के हित, खाद की उपलब्धता सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और उनके शीघ्र समाधान की मांग की.

बैठक् में ये रहे मौजूद

बीस सूत्री सचिव गुलजारी कुमार पंडित, बीस सूत्री उपाध्यक्ष हरिलाल मंडल, सीओ स्वाति झा, थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार, बीपीआरओ सत्यनारायण रजक, बीएओ राजेश कुमार, विद्युत विभाग के कनीय अभियंता दीपक भगत, आलमनगर विधायक प्रतिनिधि मोहनकांत ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव, बिहारीगंज विधायक प्रतिनिधि देवनारायण राम तथा बीस सूत्री सदस्य राजकुमार साह, अरविंद महतो, अजीत सिंह, राजीव सिंह, प्रणय सिंह, ज्योति मिश्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

मंजौरा बाजार में जलजमाव, खाद की कथित कालाबाजारी का उठाया मुद्दा

बैठक के दौरान बीस सूत्री सदस्य अरशद अंसारी ने मंजौरा बाजार में जलजमाव, खाद की कथित कालाबाजारी तथा विभिन्न विद्यालय परिसरों में जलभराव की समस्या को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में इन समस्याओं के कारण आम लोगों और विद्यार्थियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. आलमनगर विधायक प्रतिनिधि मोहनकांत ठाकुर ने प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में बरसात के दौरान सड़कों पर जलजमाव की समस्या उठाते हुए स्थायी समाधान की मांग की. जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है. बिहारीगंज विधायक प्रतिनिधि देवनारायण राम ने मधुवन पंचायत स्थित राम-जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में वर्षों से अधूरे पड़े शौचालय निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है.

नल-जल योजना की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया

सदस्य तपेश ऋषिदेव ने सभी पंचायतों में नल-जल योजना की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया. उन्होंने बताया कि कई जगहों पर जलापूर्ति व्यवस्था लंबे समय से बंद है, जिससे लोगों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है. वहीं बीस सूत्री उपाध्यक्ष हरिलाल मंडल ने नगर परिषद क्षेत्र में स्थापित अमृत पेयजल योजना की स्थिति पर सवाल उठाते हुए लोगों को नियमित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की. सदस्य प्रतीक सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को आ रही समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन की मांग की. वहीं सदस्य राजकुमार साह ने किसानों से जुड़े मुद्दे उठाते हुए कहा कि कृषि विभाग एवं आत्मा के माध्यम से किसानों को नियमित प्रशिक्षण, आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी तथा योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए. सदस्य प्रेरक सिंह ने शाहजादपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्या उठाते हुए विद्युत विभाग से शीघ्र समाधान की मांग की.

प्रश्नों का अधिकारियों ने दिया जवाब

बैठक के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सदस्यों द्वारा उठाए गए विभिन्न प्रश्नों का जवाब दिया. बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए. बैठक में सभी विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बीस सूत्री समिति के सदस्य उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कौनैन वशीर

कौनैन वशीर प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. वर्ष 2001 में अमर उजाला से पत्रकारिता की शुरुआत की. अभी उदाकिशनगंज (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >