समस्याओं का अधिकारी करें निदान - विस उपाध्यक्ष

समस्याओं का अधिकारी करें निदान - विस उपाध्यक्ष

चौसा.

प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समन्वय समिति (बीस सूत्री) की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव व संचालन बीडीओ ब्रजेश कुमार दीपक ने किया. बैठक में विकास व कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गयी. साथ ही इसके समाधान व निदान का भरोसा दिलाया गया. बैठक की शुरुआत में सबसे पहले बीस सूत्री कमेटी के सदस्यों व अधिकारियों के बीच आपसी परिचय का आदान-प्रदान किया. इसके बाद बैठक में आगे की कार्रवाई शुरू की गयी. बैठक में मौजूद बीस सूत्री कमेटी के सदस्यों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, नल-जल योजना, स्वास्थ्य विभाग की समस्या, आपूर्ति विभाग की समस्या, राजस्व विभाग की समस्या, कृषि विभाग की समस्या, शिक्षा विभाग की समस्या समेत विभिन्न विभागों की समस्याओं को प्रमुखता से रखी. साथ ही इन समस्याओं पर ध्यान देते हुए ईमानदारी से इसके समाधान व निदान करने की नसीहत दी. बैठक में मौजूद रहे विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने समस्याओं पर अमल करने की बात दोहरायी. बीडीओ ने बताया कि बैठक के दौरान कई विभागों में व्याप्त समस्याओं को कमेटी के लोगों ने प्रमुखता से रखी. इन सारी समस्याओं को नोट कर ली गयी है. इस पर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को इन मामलों पर अमल करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि बीस सूत्री की यह पहली बैठक थी, जिसमें कई विभागों का मुद्दा छाया रहा. इन मुद्दों का निराकरण करने को लेकर सभी विभाग के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया. बीडीओ ने बीस सूत्री कमेटी के सदस्यों से भी इसमें सराहनीय सहयोग अपेक्षा की है. बैठक में बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज प्रसाद मंडल, प्रखंड प्रमुख रानी भारती, प्रमुख प्रतिनिधि मिथिलेश यादव, सुबोध कुमार, कुंदन कुमार बंटी, फरीद आलम, अमित झा, बिजेंद्र कुमार बीरा, राणा प्रताप, शशिदास, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ज्ञान रंजन कुमार, मनरेगा पीओ बिंदु कुमारी, सीडीपीओ दुर्गेश कुमार, बीईओ नरेंद्र झा, प्रखंड समन्वयक सीताराम ठाकुर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >