बाइक व टेंपू की सीधी भिड़ंत में महिला गंभीर रूप से घायल

बाइक व टेंपू की सीधी भिड़ंत में महिला गंभीर रूप से घायल

भोला चौक के पास हुआ हादसा, अररिया से रिश्तेदार के घर जा रही थी महिला, पुलिस ने दोनों वाहनों को किया जब्त

कुमारखंड. कुमारखंड थाना क्षेत्र के इसराइन कला पंचायत स्थित भोला चौक के पास शनिवार दोपहर करीब एक बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बाइक और टेंपू के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में टेंपू पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिला की पहचान अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत नया भरगामा (वार्ड 10) निवासी जमीला खातून के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह अन्य लोगों के साथ टेंपू पर सवार होकर कुमारखंड के बिशनपुर बाजार पंचायत स्थित वार्ड 5 में अपने एक रिश्तेदार के घर जा रही थी. जैसे ही टेंपू भोला चौक के समीप पहुंचा, सामने से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उसमें सीधी टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और अन्य टेंपू सवारों के सहयोग से घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुमारखंड में भर्ती कराया गया. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >