तीन वारंटी को मिठाई पुलिस ने किया गिरफ्तार

तीन वारंटी को मिठाई पुलिस ने किया गिरफ्तार

मधेपुरा. मिठाई पुलिस शिविर क्षेत्र से तीन फरार वारंटी को मिठाई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मिठाई ओपी प्रभारी मितेंद्र प्रसाद ने बताया कि तीन प्राथमिकी अभियुक्त फरार चल रहा था. शनिवार को तीनों को गिरफ्तार किया. एक वारंटी विवेकानंद विवेक पिता स्वर्गीय रामनारायण शर्मा गढ़िया वार्ड नंबर तीन निवासी जिस पर एससी एसटी एक्ट का मामला दर्ज है. वही छोटू कुमार पिता गोहर प्रसाद यादव जिसका वर्तमान पता चकला श्रीपुर है. वही इसका स्थायी पता रसलपुर थाना सोनबरसा जिला सहरसा का मूल निवासी है. वही तीसरा अभियुक्त इंदु कुमार पिता थिटर शर्मा ग्राम श्रीपुर वार्ड नंबर 10 से गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >