नाबालिग लड़की का किया अपहरण, मामला दर्ज

थाना क्षेत्र के खुरहान माल से एक नाबालिग लड़की का चार लड़कों ने शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है.

आलमनगर. थाना क्षेत्र के खुरहान माल से एक नाबालिग लड़की का चार लड़कों ने शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है. इस बाबत आलमनगर थाना में अपहृत की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आवेदन अनुसार अपहृत की मां ने बताया कि घर के बगल में भोज था. भोज खाने के बाद वे व उनकी 14 वर्षीय पुत्री घर जा रही थी, इसकी क्रम में पूर्व से घात लगाए बैठे दो मोटरसाइकिल से चार लड़का नीतीश कुमार, मिथिलेश कुमार, राजीव कुमार व श्रीकांत कुमार कोपा थाना, काश नगर जिला सहरसा ने उनकी पुत्री को जबरन बाइक पर बिठा लिया. विरोध करने पर उसकी मां को धक्का मार कर दोनों बाइक सवार नाबालिग को लेकर भाग गये. जब इसके बाद परिवार के सदस्य लड़के के पिता को कहने गए तो छंगुरी सिंह, जयमाला देवी, बेबी कुमारी ने नाबालिग की मां व उसके परिवार के सदस्य को गाली गलौज करते हुए कहा कि तुम्हारी पुत्री को शादी के लिए अपहरण किया है. आलमनगर थाना अध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि अपहृत की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस की ओर से अपहृत को जल्द बरामद कर लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >