बलिया कृषि मेला का मंत्री करेंगे उद्घाटन, चयनित किसानों को मिलेगा कृषि संयंत्र

बलिया कृषि मेला का मंत्री करेंगे उद्घाटन, चयनित किसानों को मिलेगा कृषि संयंत्र

पुरैनी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुरसंडी पंचायत के बलिया गांव बंसत पंचमी के मौके पर दो दिवसीय कृषि मेला का आयोजन किया गया. मेला का उद्घाटन कृषि मंत्री रामकृपाल यादव करेंगे. इसको लेकर मेला की तैयारी जोरों से चल रही है. गुरुवार को कृषि विभाग के पदाधिकारियों ने मेला की तैयारी का जायजा लिया. तैयारी में जुटे स्थानीय पदाधिकारी को दिशा-निर्देश दिया. .

अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कुमारी कविता ने कहा कि 24 जनवरी से शुरू होने वाले कृषि मेला में कृषि संयंत्र, उपादान, खाद-बीज, कीटनाशक दवाई, नर्सरी, ट्रैक्टर आदि की बिक्री के लिए स्टॉल लगाया जायेगा. इसके अलावा यहां कृषि उत्पाद प्रदर्शनी का स्टॉल भी लगाया जायेगा, जिसमें पुरैनी प्रखंड सहित आसपास के प्रखंडों के किसानों के उपजाए गए बेहतर व उन्नत किस्म के फल, फूल, सब्जी व फसलों को सूचीबद्ध कर बेहतर उत्पादन करने वाले किसानों को पुरस्कृत किया जायेगा.

लॉटरी द्वारा चयनित किसानों को अनुदानित दर पर मिलेगा कृषि संयंत्र

अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने बताया कि 125 किसानों की फसल को ड्रोन से स्प्रे किया जायेगा. साथ ही लाटरी के माध्यम से चयनित किसान को कृषि यांत्रिक सामान अनुदानित दर पर मिलेगा. उन्होंने बताया कि एक किसान के 15 एकड़ भूमि का ड्रोन से स्प्रे करना है और एक किसान को प्रति एकड़ 209 रुपये शुल्क जमा करना होगा और दवाई किसान को ही देना होगा.

आयोजन समिति के अध्यक्ष राजाराम मेहता, सचिव सह मुखिया कुंदन सिंह व उपाध्यक्ष सह उप प्रमुख अंशु कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव 24 जनवरी को मेला का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद दिनेश चंद्र यादव व मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव उपस्थित रहेंगे. दो दिवसीय मेला में स्थानीय शारदा नाट्य कला परिषद् के तत्वावधान में ग्रामीणों के सहयोग से 24 जनवरी की रात माही मनीषा का शो एवं 25 जनवरी की रात्रि में मैथिली गायिका नेहा सिंह यादव व बिंदास जागरण ग्रुप के कलाकारों की प्रस्तुति होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GUNJAN THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >