चौसा के प्रवासी मजदूर की केरल में मौत

प्रखंड अंतर्गत चौसा पूर्वी पंचायत के बसैठा बदरी टोला वार्ड नंबर सात निवासी जाबिर अंसारी पिता नजीर अंसारी की मृत्यु शुक्रवार को केरल राज्य में सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी वाहन की चपेट में आने से हो गयी

चौसा. प्रखंड अंतर्गत चौसा पूर्वी पंचायत के बसैठा बदरी टोला वार्ड नंबर सात निवासी जाबिर अंसारी पिता नजीर अंसारी की मृत्यु शुक्रवार को केरल राज्य में सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी वाहन की चपेट में आने से हो गयी. मृतक चार माह पहले ही अपने गांव से केरल मजदूरी के लिए गया था. मृतक अपने पीछे पत्नी मारूफा खातून, एक पुत्र व एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए. परिजनों ने बताया कि मृतक जाबिर अंसारी चार माह पहले ही अपने बच्चों व पत्नी को गांव में ही छोड़कर केरल स्थित बीपीसीएल रोड कंस्ट्रक्शन में जेसीबी ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था. बीते शुक्रवार को करीब 12 बजे जेसीबी के निकट खड़े थे. अचानक ही जेसीबी पलट गया, जिसकी चपेट में आने से जाबिर की मौके पर ही मौत हो गयी. निर्माण स्थल पर काम कर रहे लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया. रविवार को शव गांव पहुंचते ही चीख पुकार मच गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >