प्रो सिद्धेश्वर फोर इयर्स डिग्री कोर्स के प्रयोजनमूलक हिंदी से संबद्ध पाठ्यक्रम निर्माण समिति के बने सदस्य

प्रो सिद्धेश्वर फोर इयर्स डिग्री कोर्स के प्रयोजनमूलक हिंदी से संबद्ध पाठ्यक्रम निर्माण समिति के बने सदस्य

प्रतिनिधि, मधेपुरा बिहार सरकार के उच्च शिक्षा परिषद द्वारा प्रो सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह काश्यप को फोर इयर्स डिग्री कोर्स के प्रयोजनमूलक हिंदी से संबद्ध पाठ्यक्रम निर्माण समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. प्रो सिद्धेश्वर भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के अंतर्गत सहरसा पीजी सेंटर हिंदी विभाग में कार्यरत है. प्रो सिंह इंडियन स्कॉलर के स्थायी सदस्य है. साथ ही भारतीय प्राध्यापक परिषद् व वैश्विक साहित्य संस्कृति परिषद् से भी जुड़े हैं. शताब्दी रत्न, राष्ट्रभाषा रत्न, ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड, अंतर्राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवार्ड, बेस्ट डिजिटल टीचिंग अवार्ड, अंतर्राट्रीय साहित्य -कला अवार्ड, लंदनबुक आफ वर्ल्ड बुक रिकार्ड अवार्ड सहित इन्हें एक सौ से अधिक राष्ट्रीय – अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हैं. इनकी डेढ दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित है. प्रो काश्यप की इस उपलब्धि पर पूर्व कुलपति प्रो आरके पी रमण, प्रो सतीश राय, प्रो चंद्रभानु सिंह, डॉ इम्तियाज अंजुम, प्रो अबुल फजल, प्रो कैलाश यादव, डॉ अनिल कुमार, डॉ सुधांशु शेखर, डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ कविता, डॉ रमण कांत, डॉ श्याम मोहन मिश्र, डॉ कविता, डॉ प्रफुल्ल कुमार, डॉ श्रीमंत जैनेन्द्र, डॉ दीपक राणा, डॉ सुप्रिता, मणि भूषण वर्मा, डॉ अणिमा, डॉ आर्य सिंधु, डॉ विनय, अमित आनंद, सत्यप्रकाश इत्यादि ने हर्ष व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >