डीएम ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

डीएम ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

मधेपुरा.

बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत मतदान केंद्रों के प्रस्ताव से संबंधित बैठक बुधवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र-सह-जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने की. बैठक में जिला अंतर्गत सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव उपस्थित थे. बैठक के दौरान जिले में प्रस्तावित 14 मतदान केंद्रों पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में अवगत कराया गया कि कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 हेतु मतदान केंद्रों का प्रस्ताव विहित प्रपत्रों में तीन फरवरी तक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया को उपलब्ध कराना है. साथ ही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार 800 से 1400 निर्वाचकों की संख्या के आधार पर मतदान केंद्र निर्धारण का प्रावधान है तथा 14 सौ के मानक को ध्यान में रखते हुए ही प्रस्ताव भेजा जाना है.

बताया कि जिला में 30 दिसंबर 2025 को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक सूची के अनुसार मतदाताओं की संख्या 9696 है. इसमें पुरुष मतदाता 7327, महिला मतदाता 2368 तथा अन्य एक शामिल हैं. चूंकि जिले के किसी भी मतदान केंद्र में 14 सौ से अधिक निर्वाचक नहीं हैं, अतः पूर्व से निर्धारित व्यवस्था के अनुसार 13 प्रखंड कार्यालय भवन (प्रत्येक प्रखंड में एक) तथा एक सदर अनुमंडल कार्यालय भवन को मिलाकर कुल 14 मतदान केंद्र बनाये जाने का प्रस्ताव भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >