छठ को लेकर हुई बैठक, साफ-सफाई पर की चर्चा

छठ को लेकर हुई बैठक, साफ-सफाई पर की चर्चा

प्रतिनिधि, सिंहेश्वर

नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को महापर्व छठ को लेकर बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी ने की. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी राजकुमार कुशवाहा ने बताया कि छठ घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय, चेंजिंग रूम, प्रवेश गेट, चुना, ब्लीचिंग की व्यवस्था पर चर्चा की गयी. इसके साथ- साथ जिस घाट पर जरूरत होगी वहां मिट्टी का कार्य किया जायेगा. बैठक में वार्ड पार्षद शंकर चौधरी, रंजू देवी, इंद्रजीत कुमार, रंजीत कुमार सिंह, प्रदीप राम, बिंदेश्वरी राम, केली देवी, नीलू देवी, बजरंग कुमार, आफताब अहमद, कर्मी रिशु आनंद, नवीन व आशीष आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >