Madhepura Road Accident: मधेपुरा में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र का है, जहां सिंहेश्वर में पूजा-अर्चना कर घर लौट रहे पति-पत्नी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
सिंहेश्वर से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के जयपालपट्टी निवासी कमलेश चौधरी अपनी पत्नी बबीता कुमारी के साथ सिंहेश्वर में पूजा-अर्चना कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया.
जांच के दौरान बबीता कुमारी के सिर में गंभीर चोट पाई गई. उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया.
पति के हाथ की हड्डी टूटी
हादसे में कमलेश चौधरी के दाएं हाथ की हड्डी टूट गई. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भी बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया. चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों का विशेषज्ञ निगरानी में इलाज कराया जाना आवश्यक है.
यह भी पढ़ें: आलू की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं? कृषि वैज्ञानिक ने बताए बंपर मुनाफे के आसान तरीके
Madhepura Road Accident: तेज रफ्तार बन रही सड़क हादसों की बड़ी वजह
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है.
Also Read: भागलपुर में चौंकाने वाली खोज, सैंडिस कंपाउंड के जिस पत्थर पर लोग बैठते थे वह निकला दुर्लभ ट्री फॉसिल
Also Read: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग
