महाशिवरात्रि का पर्व आत्म जागृति, पवित्रता व आध्यात्मिक उत्थान का देता है संदेश

महाशिवरात्रि का पर्व आत्म जागृति, पवित्रता व आध्यात्मिक उत्थान का देता है संदेश

सिंहेश्वर. ब्रह्माकुमारी के तत्वावधान में 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में शिव झंडोत्तोलन कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हो गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी कौशल्या दीदी जी ने की. कौशल्या दीदी जी ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व आत्म जागृति, पवित्रता व आध्यात्मिक उत्थान का संदेश देता है. परमपिता परमात्मा शिव के अवतरण दिवस पर हमें अपने जीवन में सत्य, शांति व प्रेम को अपनाने का संकल्प लेना चाहिये. मौके पर एमओ अजित कुमार, पूर्व आर्मी अनिल कुमार, श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के निर्देशक निखिल कुमार, किरण देवी, ब्रह्माकुमार किशोर भाईजी, ससीरंजन भाईजी, विकास भाईजी, वैधनाथ यादव आदि उपस्थित थे. सभी ने मिलकर ओम शांति के उद्घोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया. कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया तथा विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गयी. उपस्थित जनसमूह ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे आध्यात्मिक जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >