पुलिस ने 24 घंटे में 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 20 लीटर देसी शराब बरामद, वाहन जांच में वसूला ₹6000 जुर्माना

Madhepura Police Action : मधेपुरा पुलिस ने अपराधियों और शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में 20 लीटर देसी शराब भी जब्त की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से ₹6000 का जुर्माना वसूला गया.

Madhepura Police Action : मधेपुरा पुलिस द्वारा जिलेभर में अपराधियों और शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सभी गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

वारंटी, शराब तस्कर और शराबी भी पुलिस के हत्थे चढ़े

गिरफ्तार किए गए छह लोगों में एक अभियुक्त पूर्व के दर्ज कांड में संलिप्त था, जबकि तीन आरोपी लंबे समय से वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे. इसके अलावा एक व्यक्ति को 20 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं शराब का सेवन करने के आरोप में भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

20 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 20 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब बरामद की. पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

वाहन जांच में वसूला गया ₹6000 जुर्माना

सघन वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई. पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर जांच के दौरान कुल ₹6000 शमन शुल्क (जुर्माना) वसूल किया. अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की.

अपराध पर अंकुश के लिए अभियान रहेगा जारी

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों पर नकेल कसने और अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. साथ ही आम लोगों से भी अपराध और अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है, ताकि जिले में शांति और सुरक्षा का वातावरण कायम रखा जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >