चारधाम यात्रा को लेकर मधेपुरा पुलिस का अलर्ट, ऑनलाइन बुकिंग में बरतें सावधानी

पुलिस ने कहा है कि किसी भी ऑनलाइन भुगतान से पहले वेबसाइट की सत्यता की जांच अवश्य करें और हेलीकॉप्टर सेवा, होटल या यात्रा पैकेज की बुकिंग का आधिकारिक रसीद या कंफर्मेशन प्राप्त करें. साथ ही OTP, पासवर्ड और बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करने की अपील की गई है.

मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट:

मधेपुरा: चारधाम यात्रा 2026 को लेकर मधेपुरा पुलिस ने श्रद्धालुओं के लिए साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है. पुलिस ने हेलीकॉप्टर सेवा, होटल बुकिंग और यात्रा पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग के दौरान सतर्क रहने की अपील की है.

पुलिस द्वारा जारी पोस्टर में बताया गया है कि यात्रा सीजन के दौरान फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया विज्ञापन और व्हाट्सएप नंबरों के जरिए साइबर ठग सक्रिय हो जाते हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं को केवल अधिकृत वेबसाइट और आधिकारिक माध्यमों से ही बुकिंग करने की सलाह दी गई है.

पुलिस ने कहा है कि किसी भी ऑनलाइन भुगतान से पहले वेबसाइट की सत्यता की जांच अवश्य करें और हेलीकॉप्टर सेवा, होटल या यात्रा पैकेज की बुकिंग का आधिकारिक रसीद या कंफर्मेशन प्राप्त करें. साथ ही OTP, पासवर्ड और बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करने की अपील की गई है.

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि अनजान लिंक, फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया पर दिखने वाले आकर्षक ऑफर से सावधान रहें. अत्यधिक सस्ते या भारी छूट वाले ऑफर अक्सर साइबर ठगी का माध्यम होते हैं.

मधेपुरा पुलिस ने साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने या cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है.

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल अधिकृत माध्यमों से ही बुकिंग करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और परेशानी मुक्त रह सके।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >