मधेपुरा में 24 घंटे में 11 अपराधी गिरफ्तार, स्मैक और शराब के साथ कट्टा बरामद

Madhepura Police Action: जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए मधेपुरा पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है. पिछले 24 घंटे के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान स्मैक, देसी शराब और एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया.

मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट:

Madhepura Police Action: मधेपुरा पुलिस ने जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में शामिल आरोपी भी शामिल हैं.

पुलिस के अनुसार एक आरोपी को आर्म्स एक्ट और एक आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया. वहीं पूर्व से दर्ज विभिन्न मामलों में चार आरोपियों को पकड़ा गया. शराब सेवन के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया. इसके अलावा दो वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया है.

छापेमारी में स्मैक और शराब बरामद

विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 5.86 ग्राम स्मैक, 10 लीटर देसी चुलाई शराब तथा एक देसी कट्टा बरामद किया है. बरामद सामग्री को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

वाहन जांच में वसूला गया जुर्माना

वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है.

अपराधियों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

मधेपुरा पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराध, नशा कारोबार और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी विशेष अभियान जारी रहेगा. आम लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई करती रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >