MADHEPURA: मदर्स डे पर पूर्व पार्षद रवीना कुमारी ने महिलाओं संग मनाया समारोह, केक काटकर दिया सम्मान का संदेश

पूर्व पार्षद सह समाजसेवी रवीना कुमारी ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा होता है. उन्होंने कहा कि मां के त्याग, प्रेम और समर्पण का कोई विकल्प नहीं है

मधेपुरा से अमन श्रीवास्तव की रिपोर्ट:

मधेपुरा: मदर्स डे के अवसर पर वार्ड 14 की पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी रवीना कुमारी ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं के साथ इस दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया. कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी और मातृत्व के महत्व को याद किया.

इस अवसर पर पूर्व पार्षद सह समाजसेवी रवीना कुमारी ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा होता है. उन्होंने कहा कि मां के त्याग, प्रेम और समर्पण का कोई विकल्प नहीं है. समाज को हमेशा मातृत्व के योगदान का सम्मान करना चाहिए और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए.

कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने भी अपने विचार साझा किए और इस आयोजन को सम्मान और खुशी का प्रतीक बताया. सभी महिलाओं ने मिलकर समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया.

कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्साह और खुशी से भरा रहा. अंत में सभी ने एक-दूसरे को मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं और इस दिन को यादगार बनाया.

इस मौके पर कला देवी, शांति देवी, राजकुमारी देवी, सुलोचना देवी, आशा कुमारी, नूतन देवी, अनुपम कुमारी, प्रियंका कुमारी, चंदा कुमारी, अंबिका कुमारी, पूनम देवी, विमला देवी, अर्चना कुमारी, नीतू कुमारी, कविता देवी, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सह समाजसेवी ध्यानी यादव, अशोक ठाकुर, उमेश ठाकुर, नरेश ठाकुर, शैलेंद्र कुमार, शशि ठाकुर, दिवाकर कुमार, सत्यम कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >