मधेपुरा सहित कोसी और सीमांचल के जिलों में मौसम बदलने के आसार

मौसम में अचानक बदलाव के कारण उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. पिछले कुछ दिनों से मधेपुरा सहित आसपास के जिलों में तेज धूप और बढ़ते तापमान से लोग परेशान थे. मंगलवार की दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे, जिसके बाद मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया.

अगले तीन घंटे में बारिश और ठनका की चेतावनी, मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट:

मौसम विभाग ने कोसी और पूर्वी बिहार के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार अगले तीन घंटे के दौरान बांका, भागलपुर, जमुई, खगड़िया, लखीसराय, मधेपुरा, मुंगेर, सहरसा, शेखपुरा और सुपौल जिले के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवा चल सकती है.

मौसम में अचानक बदलाव के कारण उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. पिछले कुछ दिनों से मधेपुरा सहित आसपास के जिलों में तेज धूप और बढ़ते तापमान से लोग परेशान थे. मंगलवार की दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे, जिसके बाद मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया.

विभाग ने किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है. खुले खेतों में काम कर रहे किसान और मजदूरों को बारिश और ठनका के दौरान सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है. वहीं तेज हवा के कारण कमजोर बिजली तार, पेड़ और होर्डिंग्स को नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई गई है.

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलें. खासकर बच्चे और बुजुर्ग सावधानी बरतें. मौसम विभाग ने कहा है कि गरज वाले बादलों के दौरान पेड़ के नीचे खड़ा होने से बचें और खुले स्थान पर मोबाइल फोन का उपयोग न करें.

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि तेज हवा और ठनका को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सतर्क नजर आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Shruti Kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >