Madhepura Kidnapping Case: आलमनगर (मधेपुरा). थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव से एक 16 वर्षीय किशोरी के कथित अपहरण के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. पीड़ित पिता के आवेदन के आधार पर पांच नामजद और आठ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
सामान लाने निकली थी किशोरी
भागीपुर निवासी ललन कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री शुक्रवार शाम करीब चार बजे घर से सामान खरीदने निकली थी. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.
परिजनों ने अपहरण की जताई आशंका
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मधेपुरा जिले के भगवानपुर साहुगढ़ वार्ड संख्या-10 निवासी रौशन कुमार यादव, विजेंद्र यादव, विकास यादव, रुबी देवी और आंचल कुमारी ने आठ अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर किशोरी का अपहरण कर लिया है.
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Madhepura Kidnapping Case: आलमनगर थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और किशोरी की बरामदगी के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
