अवैध संबंध के शक में सनकी पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर गड्ढे में दफनाया

Bihar Crime News: मधेपुरा में अवैध संबंध के शक में एक पति ने हैवानियत की हद पार कर दी. देर रात सोते बच्चों के बीच पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को गड्ढे में दफना दिया. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

Bihar Crime News: मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. मामला बेलारी थाना क्षेत्र के बेलारी पंचायत के गैंगारही वार्ड संख्या-04 का है. अवैध संबंध के संदेह में पति ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

घर में सो रहे थे बच्चे, पति ने दिया वारदात को अंजाम

मृतका की पहचान त्रिफुल देवी (38 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सुरेश ऋषिदेव की पत्नी थीं. जानकारी के अनुसार, घटना रविवार देर रात करीब 12 बजे की है. उस समय घर में बच्चे सो रहे थे. इसी बीच आरोपी पति ने धारदार हथियार (दबिया) से पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी. यह वारदात इतनी खौफनाक थी कि सुनने वाले भी सिहर उठे.

हत्या के बाद शव को गड्ढे में दफनाया

हत्या के बाद आरोपी ने अपने जुर्म को छुपाने की कोशिश की. उसने पत्नी के शव को घर से करीब 200 मीटर दूर बांस की झाड़ी में ले जाकर गड्ढा खोदा और उसे दफना दिया. आरोपी को लगा कि इस तरह वह कानून से बच जाएगा, लेकिन सच ज्यादा देर तक छुप नहीं सका.

सुबह बच्चों ने मां को खोजा, खुला राज

सोमवार सुबह जब बच्चों की नींद खुली तो उन्होंने अपनी मां को घर में नहीं पाया. घबराए बच्चों ने इसकी जानकारी अपने मामा उमाचंद ऋषिदेव को दी, जो भर्राही थाना क्षेत्र के धुरगांव के रहने वाले हैं. मामा मौके पर पहुंचे और आसपास खोजबीन शुरू की. इसी दौरान ग्रामीणों से जानकारी मिली कि महिला की हत्या कर शव को पास की झाड़ी में दफनाया गया है.

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

इसके बाद मृतका के भाई ने बेलारी थाना में लिखित आवेदन देकर अपने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए स्थान से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना अध्यक्ष वरुण कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

इलाके में डर और आक्रोश का माहौल

इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीण इस निर्मम हत्या से स्तब्ध हैं. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

– मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >