मधेपुरा: शहर में कचरे का अंबार, सड़ांध और बीमारियों से जनता परेशान, नगर परिषद मौन

शहर की सड़कों पर इन दिनों कचरे का साम्राज्य फैला हुआ है, जिससे स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं

मधेपुरा. शहर की सड़कों पर इन दिनों कचरे का साम्राज्य फैला हुआ है, जिससे स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं. शहर के मुख्य रास्तों और मोहल्लों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं. इससे निकलने वाली दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है और अब बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाईकर्मी नियमित रूप से कचरा नहीं उठा रहे हैं, जिससे स्थिति हर दिन बिगड़ती जा रही है. सबसे बुरा हाल बाजार और रिहायशी इलाकों का है, जहाँ गंदगी के कारण सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.

लोगों ने नगर परिषद से कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. जगह-जगह जमा गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे लोगों में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का डर बना हुआ है. शहरवासियों ने नगर परिषद से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >