कलाकार हैं तो यह खबर आपके काम की है, बिहार में शुरू हुआ पंजीयन पोर्टल, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

मधेपुरा के स्थानीय कलाकारों के लिए अच्छी खबर है. कला एवं संस्कृति विभाग ने एक नया कलाकार पंजीयन पोर्टल शुरू किया है, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं, पुरस्कारों और बड़े सांस्कृतिक आयोजनों से जुड़ने का अवसर मिलेगा. पोर्टल पर पंजीकरण कराकर कलाकार अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा सकते हैं.

Madhepura Artist Registration: मधेपुरा. जिले के स्थानीय कलाकारों के लिए अच्छी खबर है. अब उनकी प्रतिभा सिर्फ स्थानीय मंचों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन्हें सरकारी योजनाओं, पुरस्कारों और बड़े सांस्कृतिक आयोजनों से जुड़ने का अवसर मिल सकेगा. कला एवं संस्कृति विभाग ने स्थानीय कलाकारों को एक साझा मंच से जोड़ने के लिए कलाकार पंजीयन पोर्टल शुरू किया है. विभाग का उद्देश्य जिले के कलाकारों की पहचान तैयार करने के साथ उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है.

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने जिले के कलाकारों से जल्द से जल्द पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की है. उन्होंने कहा कि मधेपुरा कला और संस्कृति के क्षेत्र में समृद्ध जिला है. यहां संगीत, वादन, नृत्य, नाटक, चित्रकला, शिल्पकला सहित कई विधाओं में प्रतिभाशाली कलाकार मौजूद हैं. ऐसे कलाकारों को बेहतर मंच और अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में विभाग लगातार प्रयास कर रहा है.

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद मिलेगी अलग पहचान

कलाकार पंजीयन पोर्टल की सबसे अहम खासियत यह है कि इसमें कलाकारों की जानकारी उनकी कला विधा के अनुसार दर्ज की जायेगी. इससे जिले में अलग-अलग विधाओं से जुड़े कलाकारों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार हो सकेगा.

पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने और आवेदन स्वीकृत होने के बाद प्रत्येक कलाकार को एक विशिष्ट पहचान संख्या दी जायेगी. यह पहचान संख्या आगे सरकारी योजनाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए महत्वपूर्ण होगी. यानी पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद कलाकार की पहचान विभागीय स्तर पर दर्ज हो जायेगी और भविष्य में मिलने वाले अवसरों से जुड़ना आसान होगा.

सरकारी योजनाओं और पुरस्कारों से जुड़ने का मिलेगा मौका

विभाग के अनुसार, पोर्टल पर पंजीकरण से कलाकारों को डिजिटल पहचान मिलने के साथ सरकारी योजनाओं से जुड़ने का रास्ता भी आसान होगा. कलाकारों को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पुरस्कारों और अन्य अवसरों की जानकारी एवं सहभागिता का लाभ मिल सकेगा.

स्थानीय स्तर पर कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें प्रतिभा के बावजूद पर्याप्त मंच नहीं मिल पाता. ऐसे कलाकारों के लिए पंजीयन पोर्टल महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. विभाग का प्रयास है कि प्रतिभाशाली कलाकारों की पहचान कर उन्हें उनकी विधा के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराया जाये.

राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का भी अवसर

कलाकारों के लिए इस पोर्टल का एक बड़ा उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना भी है. पंजीकरण के बाद कलाकार विभागीय गतिविधियों और सांस्कृतिक आयोजनों से सीधे जुड़ सकेंगे. इससे उन्हें जिले और राज्य से बाहर अपनी कला का प्रदर्शन करने के अवसर मिलने की संभावना बढ़ेगी.

मधेपुरा जैसे जिले में लोक कला और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े कलाकारों की बड़ी संख्या है. ऐसे में कलाकारों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होने से स्थानीय कला और कलाकारों को व्यापक पहचान दिलाने में मदद मिल सकती है.

Madhepura Artist Registration: इन विधाओं के कलाकार करा सकते हैं पंजीकरण

शास्त्रीय संगीत, गायन, नृत्य, नाटक, ललित कला, लोक कला, लोक नृत्य और मूर्तिकला समेत विभिन्न विधाओं से जुड़े कलाकार पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं.

कलाकार artistregistration.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं. पंजीकरण से जुड़ी किसी तरह की परेशानी या जानकारी के लिए जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है.

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने कलाकारों से अपील की है कि वे बिना देर किये अपना पंजीकरण करा लें, ताकि उन्हें विभागीय योजनाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा जा सके. पोर्टल के जरिये कलाकारों को अपनी प्रतिभा के लिए पहचान के साथ आगे बढ़ने का एक नया रास्ता मिलने की उम्मीद है.

Also Read: 'जो दलितों से टकराएगा...’ नारों के बीच पटना में प्रदर्शन, जेपी गोलंबर पर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Savita Nandan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >