मद्यनिषेध ने की सघन छापेमारी, शराब बरामद, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

डीएम अभिषेक रंजन के निर्देशानुसार मद्यनिषेध व उत्पाद विभाग ने जिले के विभिन्न स्थानों पर शराब व सूखा नशा के विरुद्ध सघन अभियान चलाया.

मधेपुरा. डीएम अभिषेक रंजन के निर्देशानुसार मद्यनिषेध व उत्पाद विभाग ने जिले के विभिन्न स्थानों पर शराब व सूखा नशा के विरुद्ध सघन अभियान चलाया. इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी की गयी. विभिन्न प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गयी तथा दवा दुकानों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान के क्रम में ग्वालपाडा थाना अंतर्गत भलुआही चौक के पास पांच लीटर चुलाई शराब बरामद की गयी. कार्रवाई में संलिप्त सुदर्शन कुमार व मनीष कुमार को गिरफ्तार कर, मधेपुरा सदर थाना अंतर्गत गणेश स्थान, वार्ड 13 से नौ लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. इस कार्रवाई में संलिप्त जसमंत कुमार को गिरफ्तार कर अभियाेग दर्ज किया गया. इसके अतिरिक्त, ब्रेथ एनालाइजर से जांच में कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है. इस प्रकार कुल 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >