थाना क्षेत्र लालपुर से शराब संबंधित मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
सिंहेश्वर.
थाना क्षेत्र लालपुर से शराब संबंधित मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. वहीं थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2024 में सूचना मिली थी कि बीआरसी के पास काला रंग का एच एफ डीलक्स सवार युवक के द्वारा अपने बाइक के डिक्की में देसी शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री की जा रही है. सूचना सत्यापन के लिए स्थल पर पहुंचने पर एक युवक पुलिस गाड़ी देखकर भागने में कामयाब हो गया था. उक्त बाइक को शराब के साथ जप्त कर थाना लाया गया. इसी कांड में अप्राथमिकी अभियुक्त लालपुर वार्ड पांच निवासी किशोर ऋषिदेव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.