लायंस क्लब उड़ान ने 12 यक्ष्मा मरीजों को लिया गोद, हाई प्रोटीन राशन किट का वितरण

मधेपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लायंस क्लब उड़ान ने 12 यक्ष्मा मरीजों को गोद लिया और उन्हें पौष्टिक राशन किट वितरित की।

प्रतिनिधि मुरलीगंज, मधेपुरा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लायंस क्लब उड़ान की ओर से 12 यक्ष्मा मरीजों को गोद लेकर उन्हें हाई प्रोटीन राशन किट का वितरण किया गया. कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार एवं यक्ष्मा विभाग की एसटीएस रश्मि सिंह की उपस्थिति में मरीजों को पोषण किट उपलब्ध करायी.

चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार ने लायंस क्लब उड़ान के इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि टीबी मरीजों के उपचार में दवा के साथ-साथ पौष्टिक आहार भी बेहद जरूरी है. उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा गोद लिए गए 12 मरीजों को छह माह तक अथवा उनके उपचार पूरा होने तक प्रत्येक माह हाई प्रोटीन राशन किट उपलब्ध कराई जाएगी. इससे मरीजों को आवश्यक पोषण मिलेगा और उनके शीघ्र स्वस्थ होने में मदद मिलेगी.

लायंस क्लब उड़ान के जोनल चेयरपर्सन डॉ मानव कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मरीजों को दवा और आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है. क्लब के अध्यक्ष डॉ साकेत कुमार ने कहा कि लायंस क्लब उड़ान समाज के जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है.

कार्यक्रम में डॉ रूपेश कुमार, संजय सुमन, सचिव-सह-कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार, डॉ. श्याम कुमार, कृष्ण मोहन, राहुल अग्रवाल, अजय कुमार, विनोद कुमार, राकेश कुमार, गौरव, सुमन कुमार एवं रंजीत कुमार सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >