भूमिहीन परिवारों को मिला पर्चा

भूमिहीन परिवारों को मिला पर्चा

प्रतिनिधि, गम्हरिया

अभियान बसेरा के तहत भूमिहीन परिवारों को सोमवार को मंत्री श्रवण कुमार ने बंदोबस्त पर्चा दिया. अंचल अधिकारी स्नेहा सागर ने बताया कि गम्हरिया अंचल के परवाह मौजा के भूमिहीन लाभुक किरण देवी, सोमी मेहता, निर्मला देवी, मंटू मेहता को मंत्री ने पर्चा दिया. बताया कि अब पर्चा राजस्व विभाग द्वारा ऑनलाइन जेनरेट कर दिया जा रहा है, जिससे फर्जी पर्चा बनाने की संभावना पूरी तरह समाप्त हो जायेगी. ऑनलाइन प्रक्रिया होते ही शेष सर्वेक्षित भूमिहीन परिवारों की भी बंदोबस्त शीघ्र ही कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >