आलमनगर में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने लिया कोसी कटाव का जायजा, युद्धस्तर पर बचाव कार्य की मांग

आलमनगर के हड़जोड़ा लुटना और मारवाड़ी वासा गांवों में कोसी नदी के बढ़ते कटाव का जायजा लेने इंडिया गठबंधन के नेता पहुंचे. प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उन्होंने सरकार से तत्काल और प्रभावी कटावरोधी कार्य कराने की मांग की है.

Kosi Erosion: आलमनगर (मधेपुरा). प्रखंड के हड़जोड़ा लुटना एवं मारवाड़ी वासा गांव में हो रहे कोसी नदी के कटाव का रविवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं ने निरीक्षण किया. डॉ. विक्रम सिंह की अध्यक्षता में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कटाव प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और प्रशासन से त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की.

सैकड़ों एकड़ जमीन नदी में समाने का दावा

निरीक्षण के दौरान डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि कोसी नदी का कटाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इसके कारण सैकड़ों एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि नदी के गर्भ में समा चुकी है. उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों को अपनी बची हुई जमीन और घरों के भी नदी में समाने का डर सताने लगा है.

कटावरोधी कार्य पर उठाए सवाल

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा कराया जा रहा कटावरोधी कार्य पर्याप्त नहीं है. उनका कहना था कि कई स्थानों पर बोरे में बालू की जगह मिट्टी भरकर कार्य किया जा रहा है, जिससे कटाव रोकने में अपेक्षित सफलता नहीं मिल रही है.

युद्धस्तर पर कार्रवाई की मांग

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने सरकार से प्रभावित गांवों में व्यापक और स्थायी कटावरोधी कार्य कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि लोगों की जमीन, घर और आजीविका बचाने के लिए युद्धस्तर पर प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिये.

कई नेता रहे मौजूद

Kosi Erosion: निरीक्षण के दौरान कम्युनिस्ट पार्टी के जगतनारायण शर्मा, कामेश्वर पासवान, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, निशांत सिंह, सुजीत सिंह, अनिल सिंह, अजय सिंह, विश्वजीत कुमार, मुकुल राय, मुकुन्द यादव, मो. असगर अली सहित इंडिया गठबंधन के कई नेता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ब्रजेश कुमार

ब्रजेश कुमार प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आलमनगर (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >