किसान चौपाल सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, मतदान के लिए किया प्रेरित

जिले के कुमारखंड के वार्ड 14, टिटुलिया, विशनपुर बाजार स्थित राम जानकी मंदिर ठाकुरबाड़ी परिसर में “किसान चौपाल-सह-मतदाता जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया.

मधेपुरा. जिले के कुमारखंड के वार्ड 14, टिटुलिया, विशनपुर बाजार स्थित राम जानकी मंदिर ठाकुरबाड़ी परिसर में “किसान चौपाल-सह-मतदाता जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कृषि समन्वयक रानी कुमारी, विकास कुमार किशनान व संतोष कुमार गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में किसानों को खरीफ मौसम की फसलों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी. कृषि विशेषज्ञों द्वारा उन्नत कृषि तकनीक, आधुनिक उपकरणों के उपयोग, कीट व रोग प्रबंधन व रासायनिक खाद के स्थान पर जैविक खाद के प्रयोग के लाभों पर विस्तार से चर्चा की गयी. किसानों को मिट्टी की जांच करायी जाने की प्रक्रिया व मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व के बारे में बताया गया ताकि वे वैज्ञानिक पद्धति से कृषि उत्पादन बढ़ा सकें. कार्यक्रम के दौरान स्वीप कोषांग मधेपुरा के सहयोग से मतदाता जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया, इसमें उपस्थित किसानों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी. ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए संदेश दिया गया कि “मधेपुरा है तैयार, मतदान करेंगे इस बार” साथ ही युवाओं को, जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है, उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया. इसके साथ ही नारा दिया कि “मतदान एक जिम्मेदारी, अब अवसर की बारी है. कार्यक्रम में प्रखंड के सभी कृषि कर्मी, प्रगतिशील किसान व ग्रामीण जनता की सक्रिय उपस्थिति रही. इस आयोजन का उद्देश्य था-किसानों में आधुनिक कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना व लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >