शराब के नशे में सड़क किनारे मिले कमरगामा के सरपंच, पुलिस ने किया गिरफ्तार : फोटो वायरल

बिहार में शराबबंदी के बावजूद कमरगामा पंचायत के सरपंच योगानंद भारती नशे की हालत में पुलिस ने पकड़े. जनप्रतिनिधि के इस कृत्य से शराबबंदी कानून पर सवाल उठ रहे हैं.

मधेपुरा : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच सिंहेश्वर प्रखंड की कमरगामा पंचायत के सरपंच योगानंद भारती को पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गश्ती के दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सड़क किनारे नशे की हालत में पड़ा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति की पहचान कमरगामा पंचायत के सरपंच के रूप में की. इस घटना से जुड़ी एक तस्वीर भी सामने आयी है.

ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब की पुष्टि

पुलिस के अनुसार मौके पर पहुंचने के बाद सरपंच को उठाकर जांच की गयी. ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उन्हें थाने लाया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल जांच में भी शराब सेवन की पुष्टि हुई है.

मद्य निषेध कानून के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि आरोपी सरपंच के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है. उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है.

पुलिस बोली- कानून सभी के लिए समान

पुलिस का कहना है कि शराबबंदी कानून सभी लोगों पर समान रूप से लागू होता है, चाहे वह आम नागरिक हो या जनप्रतिनिधि. कमरगामा पंचायत क्षेत्र में शराबबंदी को लेकर लगातार अभियान चलाये जाने की भी बात पुलिस ने कही है.

घटना के बाद स्थानीय स्तर पर भी चर्चा शुरू हो गयी है. जनप्रतिनिधि के शराब के नशे में पकड़े जाने की खबर सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुशांत कुमार

सुशांत कुमार प्रिंट माध्यम में 10 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिंहेश्वर (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >