मधेपुरा में आधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर की शुरुआत, मरीजों को मिलेगी बेहतर जांच सुविधा

Madhepura News: मधेपुरा के गम्हरिया प्रखंड में जय माता दी जांच घर का शुभारंभ हो गया है. आधुनिक डिजिटल मशीनों से लैस यह नया केंद्र स्थानीय मरीजों के लिए स्वास्थ्य जांच को आसान बनाएगा. इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी.

Madhepura News: मधेपुरा जिले के गम्हरिया प्रखंड स्थित थाना चौक पर शुक्रवार को आधुनिक सुविधाओं से लैस जय माता दी जांच घर का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन जिला परिषद प्रतिनिधि डॉ. रवि शंकर उर्फ पिंटू यादव ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में आधुनिक स्वास्थ्य जांच सुविधाओं का विस्तार समय की जरूरत है.

स्थानीय मरीजों को मिलेगा लाभ

उद्घाटन समारोह में डॉ. रवि शंकर ने कहा कि नए जांच केंद्र के शुरू होने से आसपास के लोगों को स्वास्थ्य जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिलने से मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेंगे.

डिजिटल मशीनों से होगी जांच

जांच घर के संचालक सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र में आधुनिक एवं डिजिटल जांच मशीनें स्थापित की गई हैं. इनके माध्यम से कम समय में जांच कर सटीक डिजिटल रिपोर्ट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे चिकित्सकीय परामर्श और इलाज में आसानी होगी.

Madhepura News: उद्घाटन समारोह में कई लोग रहे मौजूद

इस मौके पर गुड्डू सिंह, नितिन सिंह, सुनील सिंह, रमेश सिंह सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे और नए जांच केंद्र के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं.

Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम

Also Read: बिहार के इन 17 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

डिक्सन राज प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गम्हरिया (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >