सिंहेश्वर. जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में मंगलवार को अंतराष्ट्रीय नर्सिंग डे मनाया गया. मौके पर नर्सिंग अधीक्षक सह अस्पताल उपाधीक्षक डॉ प्रिय रंजन भास्कर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अंजनी कुमार एवं अस्पताल के सभी नर्सिंग कर्मचारी उपस्थित थे. . बताया कि आज के ही दिन 12 मई को फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्म दिवस पर अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग डे मनाया जाता है. नर्सिंग अधीक्षक डॉ प्रियरंजन भास्कर ने सभी लोगों से अपील की स्वास्थ्य सेवा मानव सेवा ही सर्वोपरि है. इसलिए आप सभी लोग नाइटिंगेल के विचारधारा को अपने जीवन में उतारे और मानव सेवा करते रहे. उपाधीक्षक डॉ अंजनी कुमार के द्वारा भी नाइटिंगेल के विचारधारा को सबके सामने रखा गया और सभी से यह अपील की उनकी विचारधारा को आप सभी लोग अपनाये. मौके पर रेणु कुमारी, शहजादी परवेज, सोनम कुमारी, नीलोफर, मधु कुमारी, सुप्रिया कुमारी, जुली कुमारी, रेखा कुमारी, संध्या कुमारी, खुशबू कुमारी, उर्मिला मसीह, भरत सोलंकी, शिवकुमार, सचिन कुमार, मो सैफुल्लाह, अजीत अकेला, मो मांतिसुर, अरविंद कुमार, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे.
मेडिकल कॉलेज में मनाया गया अंतराष्ट्रीय नर्सिंग-डे
मेडिकल कॉलेज में मनाया गया अंतराष्ट्रीय नर्सिंग-डे
