मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल उपाधीक्षक के साथ की मारपीट

मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल उपाधीक्षक के साथ की मारपीट

सिंहेश्वर. जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में गुरुवार को मरीज की मौत हो गयी. इससे आक्रोशित परिजनों ने इलाज कर रहे डॉक्टर सह उपाधीक्षक के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि 15- 20 लोग मुरलीगंज के हरिपुर कला वार्ड छह निवासी सुनील यादव का इलाज कराने आपातकालीन विभाग पहुंचा. मरीज बेहोशी की स्थिति में था. डॉक्टर इलाज कर रहे थे. इसी दौरान मरीज के परिजन उग्र हो गये. इलाज कर रहे डॉक्टर सह उपाधीक्षक अंजनी कुमार के साथ गाली- गलौज व मारपीट की. परिजनों ने उपाधीक्षक को अस्पताल के ब्लॉक पांच तक दौड़ा दिया. इसके बाद स्थानीय लोग व डॉक्टरों ने बीच बचाव किया. डॉक्टरों ने बताया कि मरीज जब आया, तो उसका बीपी बढ़ा हुआ था और वह अचेत था. इलाज के दौरान मौत गयी, जिसके बाद परिजनों ने दुर्व्यवहार करने लगा. वहीं मरीज के परिजनों ने कहा कि जब मरीज को अस्पताल लेकर आया था तब वह ठीक था. लेकिन गलत इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गयी. घटना की जानकारी जब जूनियर डॉक्टरों को मिली तो सभी उग्र हो गये. इस दौरान जूनियर डॉक्टरों ने एक युवक को पकड़ लिया, जिससे अस्पताल की स्थिति भयानक हो गयी. घटना की सूचना पर डीएसपी रवि भूषण, थानाध्यक्ष सिंहेश्वर, विनोद कुमार सिंह, विमलेंदु कुमार, सार्जेंट विकास कुमार सिंह आदि पहुंचे. स्थिति को नियंत्रण में किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. वहीं मारपीट में घायल युवक सहित तीन व्यक्ति को अन्यत्र इलाज के लिए भेज दिया. घटना के बाद से कई घंटों तक अस्पताल का आपातकालीन विभाग को बंद रहा..इसके अन्य मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा. डॉक्टरों ने कहा कि जब तक उचित कार्रवाई नहीं की जायेगी तब तक इलाज नहीं करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GUNJAN THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >