मुरलीगंज में घर में लगी आग, नगदी-जेवर समेत लाखों का सामान राख, महिला झुलसी

मुरलीगंज में भीषण आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। घटना में नगदी, जेवर और जरूरी कागजात जल गए, एक महिला झुलसी। प्रशासन से मुआवजे की मांग की गई है।

मुरलीगंज (मधेपुरा). मधेपुरा के मुरलीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक लगी आग से एक घर में रखा नगदी, जेवर, बर्तन, घरेलू सामान और महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गए. घर से उठती आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

नगदी, जेवर और जरूरी कागजात जलकर राख

आग बुझने तक घर में रखा नगदी, जेवर, बर्तन, घरेलू सामान एवं महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो चुके थे. पीड़ित परिवार ने बताया कि इस हादसे में उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.

महिला झुलसी, कारणों की हो रही जांच

घटना में घर की एक महिला भी झुलस गई. आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है. हालांकि स्थानीय लोग शॉर्ट सर्किट सहित अन्य कारणों की आशंका जता रहे हैं.

मुआवजे की मांग, जांच के बाद होगी कार्रवाई

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है. अंचलाधिकारी किसलय कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी. सूचना मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ : मधेपुरा में 1.90 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंचे 28.11 करोड़ रुपये, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >