होमगार्ड के जवान को चाकू मारकर किया जख्मी

होमगार्ड के जवान को चाकू मारकर किया जख्मी

प्रतिनिधि, सिंहेश्वर

थाना क्षेत्र अंतर्गत पटोरी पंचायत के वार्ड नंबर नौ में आंगनबाड़ी के समीप खेल रहे 11 वर्षीय बच्चे को एक होमगार्ड के जवान ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया. इस बाबत पीड़ित 11 वर्षीय रविश कुमार के पिता अभिमन्यु मोदी ने आरोप लगाया कि उनका पुत्र वार्ड नंबर नौ में संचालित आंगनबाड़ी के समीप बच्चों के साथ खेल रहा था. इस बीच नशे के धुत्त में होमगार्ड के जवान मिथिलेश कुमार वहां आकर बच्चे के साथ मारपीट कर चाकू से जख्मी कर दिया. इस बीच स्थानीय लोगों ने बच्चे को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया. जहां बच्चे की चिंताजनक हालत को देखते हुये मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. जहां बच्चे का इलाज चल रहा है. थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. तत्काल बच्चे के बेहतर इलाज के लिए कहा गया है. आरोपित व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >