हाइवा बेकाबू होकर घर में घुसा, परीक्षा देने आये चार छात्र जख्मी

पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाइवे पर नया टोला दुहबी-सुहबी के तीखे मोड़ पर बीती रात बोल्डर लदा हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित जीवन यादव के पक्के घर में घुस गया

पुरैनी (मधेपुरा) . पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाइवे पर नया टोला दुहबी-सुहबी के तीखे मोड़ पर बीती रात बोल्डर लदा हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित जीवन यादव के पक्के घर में घुस गया. दुर्घटनाग्रस्त हाइवा की चपेट में आने से मकान में सोये इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आए कुमारखंड प्रखंड के चार छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए, वहीं हाइवा के नीचे दबकर जीवन यादव की भैंस की मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर आनन-फानन में पुरैनी पुलिस ने जख्मी छात्रों को सीएचसी लाया, यहां जख्मी छात्रों का प्राथमिक उपचार किया गया. घायलों में कुमारखंड प्रखंड के रामनगर महेश गांव के सूरज कुमार, अजित कुमार, दिलखुश कुमार व गोपी कुमार शामिल हैं. वे पुरैनी-उदाकिशुनगंज सीमा पर स्टेट हाइवे पर स्थित बौध नारायण कॉलेज में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आये थे और यहीं जीवन यादव के मकान में रह रहे थे. छात्रों ने बताया कि अचानक मकान की दीवार टूटकर गिरने से वे सभी जख्मी हो गए. स्टेट हाइवे पर नया टोला दुहबी-सुहबी के तीखे मोड़ पर लगातार हो रही सड़क दुघर्टना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों सड़क जाम कर दिया. इस दौरान सड़क के दोनों तरफ सैकड़ों ट्रकों की लंबी कतार लग गयी. ग्रामीणों की मांग थी कि इस तीखे मोड़ पर अविलंब स्पीड ब्रेकर बनाया जाए और प्रशासन ने ट्रक और हाइवा के रफ्तार पर अंकुश लगाया जाए. पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार और थानाध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर रात से ही घटना स्थल पर जमे हुए थे. सुबह पूर्व मुखिया रजनीश कुमार ने एसडीएम से लोगों की मांग के संबंध में बातचीत की. एसडीएम के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ और आवागमन प्रारम्भ हुआ. घटनास्थल का बीडीओ अमरेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी विद्यानंद झा ने भी जायजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >