गर्मी छुट्टी से पूर्व होगा अतिथि प्राध्यापकों का नवीकरण

गर्मी छुट्टी से पूर्व होगा अतिथि प्राध्यापकों का नवीकरण

विश्वविद्यालय में अतिथि प्राध्यापकों के नवीकरण का क़वायद शुरू बीएनएमयू में है कुल 150 अतिथि सहायक प्राध्यापक प्रतिनिधि, मधेपुरा भूपेंद्र नारायण मण्डल विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों में 150 अतिथि सहायक प्राध्यापक कार्यरत है. जिन्हे यूजीसी के द्वारा निर्धारित अहर्ता पर 11 महीने के लिए बहाली किया जाता है. पुनः 11 महीने के लिए इनका नवीकरण किया जाता है और इस बीच गर्मी छुट्टी में इन्हे कार्यमुक्त रहना होता है. इस तरह से वर्ष 2019 से हीं प्रक्रिया चल रही है. और इस बार तो विश्वविद्यालय द्वारा अतिथि सहायक प्राध्यापकों के नवीकरण के लिए सभी महाविद्यालयों और स्नातकोत्तर विभागों से अपराइजल रिपोर्ट मंगा लिया गया है और अब नवीनीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ होना प्रतीक्षारत है. कुलपति प्रो बिमलेदु शेखर झा के आने के बाद से विश्वविद्यालय परिसर का परिवेश भी बदला है. जहां रेनुउल के लिए सहयोग राशि के संग्रहण की आमदनी पर ऐसा करने वाले लोगों द्वारा हुजुम बनाकर नियुक्ति कोषांग और आसपास की दुकानों पर अनावश्यक रूप से नजर आने की क्रियाकलाप भी बंद कर दिये गये हैं. अब सहयोग राशि न देने वाले लोगों को वे धमकियां आना भी बंद हो गये हैं. जिसमें उन्हें व्यक्तिगत टारगेट पर लेकर सुदूर क्षेत्र स्थानांतरण पर भेजने की बात की जाती थी. नियुक्ति कोषांग के निर्देशक पद पर प्रो नरेंद्र श्रीवास्तव जैसे सूझबूझ वाले और ईमानदार लोग कों पदस्थापित किया गया हैं. जिनसे बदले की भावना से प्रेरित होकर अथवा किसी असामाजिक व्यक्ति द्वारा बरगलाये जाने के माहौल में काम करने की रत्ती भर भी आशंका नहीं की जा सकती है. विश्वविद्यालय स्तर पर अतिथि सहायक प्राध्यापकों में अपवादों को छोड़कर अपने समस्याओं के स्वयं निष्पादन के लिए विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों से मिलने और बात करने की जागरूकता भी आयी है. बिहार राज्य अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ की भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय इकाई भी अपनी सक्रियता दिखा रही है तो इसके साकारात्मक परिणाम भी दिखने लगे हैं. इस माहौल को बदलने में संघ के संयोजक डॉ राजीव जोशी के संग अन्य सदस्य डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉ अक्षय चौधरी, डॉ सुमंत राव, डॉ श्वेता शरण, ब्रह्मदेव यादव, डॉ अजय कुमार, डॉ भूषण कुमार, डॉ राखी भारती, डॉ मनोज कुमार, डॉ शत्रुंजय कुमार झा, डॉ रफत परवेज, डॉ सुप्रिया कश्यप, डॉ प्रीती कुमारी,डॉ नवी उल इस्लाम, डॉ पंकज कुमार, डॉ ललन कुमार, डॉ कमला कांत झा,डॉ आलोक कुमार झा, डॉ कमल कंचन, डॉ निकी कुमारी आदि को साधुवाद देते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >